फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Factory workers killed in a road accident, put the jam

सड़क हादसे में फैक्ट्री श्रमिक की मौत, लगाया जाम

Thu, 07 Jan 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 07 Jan 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
Factory workers killed in a road accident, put the jam

शुक्लांगज मार्ग पर वाहन की टक्कर से घायल फैक्ट्री श्रमिक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना से गुस्साए श्रमिकों ने करोवन मोड़ के पास जाम लगा दिया। पुलिस ने लाठियां पटकर भीड़ को तितर-बितर किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को गेट पर रख दिया। प्रबंधन ने एक लाख रुपये आर्थिक मदद और दो मृतक आश्रितों को नौकरी देने का आश्वासन दिया तब मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

शहर कोतवाली के शेखपुर मोहल्ला निवासी सुखदेव सिंह (45) मगरवारा स्थित एक टेनरी में काम करता था। बुधवार सुबह वह साइकिल से फैक्ट्री जा रहा था। कुंदनरोड मोड़ के पास किसी वाहन की टक्कर से सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी श्रमिकों ने मार्ग पर ट्रैक्टर खड़े कर उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया मगर बाद नहीं बनी तो लाठियां पटकर जाम खोलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर टेनरी पहुंचे गेट पर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने 50 हजार रुपये नगद दिए और 50 हजार रुपये चेक के माध्यम से देने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही दो मृतक आश्रितों को फैक्ट्री में काम देने का वादा किया तब परिजन शांत हुए। उधर, मृतक श्रमिक की पत्नी मनोरमा का रो-रोकर बुराहाल रहा। कुछ माह पहले ही उसके 16 वर्षीय बेटे रजत की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद अब मनोरमा को बेटी राखी की शादी की जिम्मेदारी भी निभानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed