{"_id":"5d28d9778ebc3e6d03542295","slug":"factory-worker-s-body-hanged-in-trap-in-the-room-unnao-news-knp501175529","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमरे में फंदे से लटका मिला फैक्टरी श्रमिक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमरे में फंदे से लटका मिला फैक्टरी श्रमिक का शव
विज्ञापन
शैलेंद्र की फाइल फोटो।
- फोटो : UNNAO
सोनिक। मुर्तजानगर के मजरा कूमेदानखेड़ा में किराए पर रहने वाले फैक्टरी श्रमिक का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने अपने साथ रहने वाली युवती, पड़ोस में रहने वाली महिला और उसके पति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस पड़ोसी महिला से पूछताछ कर रही है।
माखी थानाक्षेत्र के रायपुर गढ़ी निवासी शैलेंद्र (25) पुत्र सहदेव ने दो माह पूर्व अजगैन कोतवाली के कूमेदानखेड़ा निवासी अनूप वर्मा के घर में कमरा किराए पर लिया था। अनूप के मकान की देखरेख करने वाले मुनेश्वर ने बताया कि शैलेंद्र एक युवती के साथ किराए के कमरे रह रहा था। वह दही चौकी स्थित एक फैक्टरी में काम करता था।
गुरुवार दोपहर युवती से शैलेंद्र का विवाद हुआ। इसके बाद वह कहीं चली गई। इसके बाद शैलेंद्र ने कमरा बंद कर लिया। शुक्रवार दोपहर तक जब कमरा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। न खुलने पर उसे तोड़ा गया तो शैलेंद्र का शव कमरे में पंखे की कुंडे से लटका मिला। मुनेश्वर ने शैलेंद्र के पिता सहदेव व पुलिस को घटना की सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस को शैलेंद्र की जेब से कागज के तीन टुकड़ों में सुुसाइड नोट मिला है।
विज्ञापन
सुसाइड नोट में शैलेंद्र ने उस युवती को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया जिसके साथ वह रह रहा था। इसके अलावा उसने पड़ोस में रहने वाली एक महिला व उसके पति को भी किसी मामले में फंसाने का आरोप लगाया है। अजगैन कोतवाली प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है। मृतक के पिता ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। डॉग स्क्वॉड को भी मौके पर बुलाया था लेकिन कोई साक्ष्य नहीं मिल सका। घटना की जांच की जा रही है।
पिता को नहीं थी जानकारी
शैलेंद्र दही चौकी में किराए का कमरा लेकर फैक्टरी में नौकरी करता है इसकी जानकारी पिता सहदेव को नहीं थी। सहदेव ने बताया कि उसका बेटा रोज गांव से शहर आता जाता था। उसने किसी से शादी की थी या नहीं इसकी भी उसे जानकारी नहीं है। पिता ने बेटे को किसी साजिश में फंसाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
हसनगंज में रहती है युवती
शैलेंद्र की जेब से मिले सुसाइड नोट के अनुसार वह जिस युवती के साथ किराए पर रहता था वह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। सुसाइड नोट में शैलेंद्र ने लिखा है कि युवती ने शादी का नाटक उससे रचा और वह प्यार किसी और से करती है। पड़ोस में रहने वाले दंपति ने उसे शादी के झूठे मामले में फंसाया।
दोस्त ने दिलवाया था कमरा
शैलेंद्र के एक दोस्त ने दो माह पूर्व उसे किराए पर कमरा दिलवाया था। शुक्रवार को पुलिस जब जांच के लिए पहुंची तो उसने अमित से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह सामने नहीं आया। पुलिस ने कई बार उसके मोबाइल पर फोन भी किया लेकिन वह पुलिस को झांसा देता रहा।
टूटा मिला फोन
पुलिस को कमरे के एक कोने में शैलेंद्र का टूटा हुआ मोबाइल पड़ा मिला। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल से आत्महत्या के राज से पर्दा उठ सकता है।