फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Factionalism became heavy, members of the old executive resigned

Unnao News: गुटबाजी पड़ी भारी, पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने दिया इस्तीफा

Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Tue, 19 Sep 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Factionalism became heavy, members of the old executive resigned
गुटबाजी पड़ी भारी, पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने दिया इस्तीफा
विज्ञापन

संगठन की गतिशीलता के लिए पांच सदस्यीय नई समिति गठित

कार्यकारिणी के सदस्यों से 11 जुलाई को दिया था सामूहिक इस्तीफा

संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट में चल रही गुट बाजी भारी पड़ी। पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया है। संगठन गतिशील रहे इसके लिए प्रांतीय नेतृत्व ने पांच सदस्यीय तदर्थ समिति गठित की है। वहीं पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों को बातचीत के लिए 29 जुलाई को बुलाया था। लेकिन वह नहीं गए थे।


माध्यमिक शिक्षक संघ की पुरानी कार्यकारिणी में शामिल जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शुक्ल ‘छुन्ना’, जिलामंत्री देवेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष रमेशचंद्र गुप्ता, आय व्यय निरीक्षक विमल कुमार अवस्थी, संयुक्त मंत्री रमेशचंद्र निर्मल और इकाई अध्यक्ष राघवेंद्र जायसवाल ने 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी को पत्र भेज सामूहिक इस्तीफा दिया था। आरोप लगाया था गुटबाजी और विसंगतियों के कारण शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण में दिक्कत आ रही है। इससे संगठन का संचालन सही नहीं हो पा रहा है। इसलिए हम सभी स्वेच्छा से त्यागपत्र दे रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने 29 जुलाई को पुरानी कार्यकारिणी के सदस्यों से बात की थी। लेकिन वह दोबारा पद लेने के लिए राजी नहीं हुए थे। इस पर पांच सदस्यीय नई तदर्थ समिति गठित की गई है। जिसमें रऊकरना इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, शिवभान सिंह, शैलेश पाल और राजेंद्र प्रसाद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed