फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Explosion in Unnao, youth died, crime news

यूपी: मूर्ति बनाने में विस्फोट, सहायक शिल्पकार की मौत, तेज धमाके के साथ आसपास के घरों की दीवारें हिलीं

Wed, 02 Jun 2021 04:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 04:57 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के हैदराबाद निवासी समीर खान ने मूर्तियां बनाने का ठेका लिया है। तीन साल से यहां निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को फाइबर की मूर्ति बनाने में लगने वाले एक्सीलेटर, कोवेल्ड, रेजिन व कैटलिस केमिकल में थिनर के गलत मिश्रण से विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
Explosion in Unnao, youth died, crime news
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में इंदिरा नगर स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम के निर्माणाधीन नंदन वन पार्क के संग्रहालय में लगने वाली फाइबर मूर्तियों के निर्माण के दौरान विस्फोट हो गया। विस्फोट से सहायक शिल्पकार की मौत हो गई। तीन सौ मीटर तक धमाके से घरों की दीवारें हिल गईं।
विज्ञापन


केमिकल और थिनर के गलत मिश्रण से विस्फोट की आशंका जताई गई है। प्रजापिता ब्रह्कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय (आश्रम) की ओर से इंदिरा नगर में नंदन वन पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें एक संग्रहालय भी निर्माणाधीन है।
विज्ञापन


संग्रहालय में राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी देवताओं, पक्षियों की फाइबर की मूर्तियां कलकत्ता के शिल्पकार तैयार कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के हैदराबाद निवासी समीर खान ने मूर्तियां बनाने का ठेका लिया है। तीन साल से यहां निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को फाइबर की मूर्ति बनाने में लगने वाले एक्सीलेटर, कोवेल्ड, रेजिन व कैटलिस केमिकल में थिनर के गलत मिश्रण से विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मिश्रण कर रहे शिल्पकार के सहायक बिहार प्रांत के शिवहर कस्तूरिया निवासी विगन कुमार (22) उर्फ विकास पुत्र हरीराम सहाय उछलकर 10 मीटर दूर जा गिरा।

मौके पर उसकी मौत हो गई। धमाका इतना तेज था कि पास के मोहल्ला पीडी नगर के घरों की दीवारें हिल गईं। तीन सौ मीटर दूर तक धमाके से दहशतजदा लोग घरों से बाहर निकल आए। सीओ सिटी कृपाशंकर व सदर कोतवाल दिनेशचंद्र मिश्र पुलिस बल के साथ पहुंचे, जिनको संस्था के उपाध्यक्ष रामपाल ने बताया कि कूड़ा फेंकने के दौरान विस्फोट हुआ।


हालांकि जिस जगह विस्फोट हुआ वहां कोई कूड़ा नहीं मिला। विस्फोट वाली जगह पर तीन फिट गहरा गड्ढा हो गया। सीओ कृपाशंकर ने बताया कि केमिकल व थिनर के मिश्रण या केमिकल पर थिनर पड़ने से धमाका होने की आशंका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed