{"_id":"8e35f4afe9d33e72b5a31a0368991cf8","slug":"exhibition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरस्वती विद्या मंदिर में लगी प्रदर्शनी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरस्वती विद्या मंदिर में लगी प्रदर्शनी
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 05 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। राधा स्वामी सत्संग सभा आगरा से संबद्ध उन्नाव सभा की ओर से शहर के मोहल्ला आवास-विकास में सरस्वती विद्या मंदिर में सत्संग व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। शुभारंभ कानपुर के संयुक्त विकास आयुक्त नरेंद्र सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य नागरिकों को सेवा भाव व स्वावलंबन की शिक्षा देना है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि जिला विज्ञान अधिकारी शरद कुमार निगम ने कहा कि परम गुरु का उद्देश्य था कि सभी लोग प्रेम भावना के साथ आनंदमयी जीवन का यापन करें। जितना आनंद प्रेम से रहने में मिलता है उतना द्वेष भावना से रहने में नहीं। इसलिए सभी आपस में मिलजुलकर आनंद से रहें।
विज्ञापन
सुमन किशोर तिवारी ने कहा कि इंद्रियों को वश में रखना परम हुजूर का उद्देश्य था। आगंतुकों का स्वागत राम किशोर निगम व शंकरलाल श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
विज्ञापन
आभार रामकुमार निगम ने व्यक्त किया। यहां आयोजित प्रदर्शनी में कुटीर उद्योग के रूप में देश के विभिन्न प्रदेशों में निर्मित चादर, तौलिया, बैग, जूते, आयुर्वेद की दवाएं आदि के स्टाल लगाए गए। यहां राम सिंह, चंद्रपाल यादव, बसंती देवी, माधुरी तिवारी, रश्मि तिवारी आदि मौजूद रहे।