फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Examiners are forced to bear the toll

टोल पर जाम का झाम झेलने को मजबूर हैं परीक्षार्थी

Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Examiners are forced to bear the toll
नवाबगंज टोल प्लाजा पर लगे जाम में फसे वाहन। - फोटो : UNNAO
नवाबंगज(उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर पड़ने वाले नवाबगंज टोलप्लाजा के प्रबंधन की मनमानी अब परीक्षार्थियों पर भारी पड़ रही है। फास्टैग के चक्कर में रोजाना लग रहे जाम से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम में फंसकर परीक्षार्थी समय से विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

सरकार ने ई-पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए देश के सभी टोल प्लाजा में फ ास्टैग अनिवार्य किया है। इसका उद्देश्य कार सवार बगैर टोल पर रुके ही फ ास्टैग की मदद से टोल पार कर सकते हैं। हालांकि सरकार की यह व्यवस्था नवाबगंज टोल प्लाजा पर फेल नजर आ रही है। यहां के अधिकारियों व कर्मचारियों की मनमानी से टोलप्लाजा पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। प्रबंधन की ओर से बाइक सवारों की लेन गायब कर दी गई है। जो लेन बाइकों के लिए निर्धारित है उससे भी बड़े वाहनों को निकाला जा रहा है। इससे बाइक सवारों को भी जाम से जूझना पड़ रहा है। अब जाम के झाम में परीक्षार्थी भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल के छात्र ने बताया कि टोलप्लाजा के जाम से परीक्षा में देरी होने के चलते वह साइकिल लेकर कार लेन से निकलने लगा तो एक गार्ड ने उसके साथ अभद्रता की और पिटाई करने की बात कही। इससे वह डर गया और चुपचाप भारी वाहनों के किनारे से किसी तरह से जाम से निकलकर परीक्षा सेंटर पहुंच पाया। इधर, जिला प्रशासन छात्रों को हर प्रकार की सुविधा देने की बात कह रहा है लेकिन टोल प्रबंधन सुविधा तो दूर छात्रों को डरा-धमकाने से भी नहीं चूक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed