फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   examineers sat ideal

नहीं मिली कापियां, बैठे रहे कक्ष निरीक्षक

Thu, 31 Mar 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Thu, 31 Mar 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
examineers sat ideal
बैठे रहे परीक्षक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के शुरू हुए उत्तर पुस्तिकाओं के पहले दिन डिप्टीहेड समय से मूल्यांकन केंद्रों पर नहीं पहुंचे। शहर के जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना था। मूल्यांकन के लिए 50 डिप्टीहेड की तैनाती की गई थी।

विज्ञापन


पहले दिन दोपहर बारह बजे तक कोई भी डिप्टीहेड मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंचा। तब तक परीक्षक डिप्टीहेड के आने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद निरीक्षण करने पहुंचे डीआईओएस देवकी सिंह के आने के बाद बीस डिप्टीहेड ने कॉपियां रिसीव की। वहीं जीजीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है।
विज्ञापन


यहां 85 में 45 डिप्टी हेड ने उत्तर पुस्तिकाएं रिसीव की। अन्य डिप्टीहेड के न आने पर परीक्षक वापस चले गए। जीआईसी चमरौली का भी यही हाल रहा। यहां हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने पहुंचे कई परीक्षकों को डिप्टी हेड के न आने से बैरंग वापस लौटना पड़ा। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि पहला दिन होने के कारण डिप्टी हेड देर से पहुंचे हैं। जो डिप्टीहेड नहीं आए हैं उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed