{"_id":"5e596a498ebc3ef389625149","slug":"ex-servicemen-will-get-canteen-facility-in-the-city-itself-unnao-news-knp54758329","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैनिकों को शहर में ही मिलेगी कैंटीन की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सैनिकों को शहर में ही मिलेगी कैंटीन की सुविधा
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के सैनिकों व उनके आश्रितों को जल्द ही शहर में कैंटीन की सुविधा मिलेगी। उन्हें सामान लेने के लिए कानपुर के चक्कर नहीं काटने होंगे। कैंटीन खोलने के लिए स्टेशन मुख्य कार्यालय से प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एनसीसी में खोला जाना है इसलिए अनुमति के लिए वहां के ग्रुप हेडक्वार्टर फाइल भेजी गई है। वहां से अनुमति मिलते ही कैंटीन शुरू कर दी जाएगी। मार्च महीने के अंत तक सैनिकों को यह लाभ मिलने लगेगा।
बार्डर पर नौकरी कर रहे जवानों, उनके आश्रितों को सरकार कैंटीन की सुविधा मिलती है। लेकिन इस जिले के सैनिकों को इस सुविधा का लाभ पाने के लिए कानपुर जाना पड़ रहा था। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही थी। इस समस्या के निदान के लिए पूर्व सैनिक कल्याण प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सीतेश सिंह के साथ सैनिक कल्याण पुनर्वास कार्यालय की स्क्वाड्रन लीडर मधु मिश्रा लगातार प्रयास कर रही थीं। जिसमें उन्हें सफलता मिली और जिले में कैंटीन खोले जाने का प्रस्ताव कानपुर स्टेशन हेड क्वार्टर से पास कराया। कैंटीन एनसीसी में खोली जानी है। इसलिए प्रस्ताव को ग्रुप हेड क्वार्टर एनसीसी भेजा गया है।
सैनिक कल्याण पुनर्वास के जिला संयोजक सीतेश सिंह ने बताया कि एनसीसी के ग्रुप हेड क्वार्टर में भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मार्च महीने से सैनिकों को यह लाभ मिलने लगेगा।
विज्ञापन
जिले में सैनिकों की संख्या 3874
आर्मी- 3188
सैनिकों के आश्रित- 612
एयरफोर्स- 45
नेवी- 3
वीर नारी-26