फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Even low capacity transformers are failing, causing problems for consumers.

Unnao News: कम क्षमता का ट्रांसफार्मर भी दे रहा दगा, उपभोक्ता परेशान

Mon, 27 Apr 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Even low capacity transformers are failing, causing problems for consumers.
गंजमुरादाबाद। क्षेत्र के गौरिया कला में करीब दो सौ से अधिक कनेक्शन धारकों को बिजली मुहैया कराए जाने के लिए कम क्षमता के तीन ट्रांसफार्मर लगे हैं। इसमें आए दिन खराबी आने से अधिकांश समय क्षेत्र बिजली गुल रहने से गांव की करीब सात हजार की आबादी परेशान है।
विज्ञापन

गौरिया कला गांव में सात हजार की आबादी हैं। इनको बिजली मुहैया कराने के लिए बिजली निगम ने एक 63 केवीए व 25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगा रखे हैं। इनमें अधिक भार होने के कारण 63 केवीए का ट्रांसफार्मर आए दिन फूंकता रहता है। इसके चलते यहां के उपभोक्ताओं को करीब एक दशक से बिजली के संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव के रिंकू सिंह, जयवीर सिंह, बीके सिंह, रोहित गुप्ता, जगदीश कुमार, उत्तम सिंह, मौसम सिंह, दिलीप सिंह और हरिनाम सिंह ने तकिया उपकेंद्र से अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित कराकर निर्बाध बिजली आपूर्ति कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में जेई शेर अली ने बताया कि यहां गौरिया कला में अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है। जल्द ही इसे कार्ययोजना में शामिल कर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन






भीषण गर्मी में चार से पांच घंटे अघोषित कटौती



गंजमुरादाबाद। भीषण गर्मी के बीच गंजमुरादाबाद में एक सप्ताह से जारी अघोषित बिजली कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया है। हर रात चार से पांच घंटे की कटौती से उनकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है।




बिजली के अभाव में रातभर जागने से लोगों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो रहा है। यह कटौती रात में दो-तीन किस्तों में की जा रही है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पाल सक्सेना, मिथिलेश पटेल, अमित रस्तोगी सहित कई नागरिकों ने निगम से रात में पर्याप्त बिजली मुहैया कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ रमेश चंद्र धीमान ने बताया कि रोस्टिंग का शेड्यूल लखनऊ कार्यालय से तय होता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed