फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Even after the sun has not come out cold

धूप निकलने के बाद भी कम नहीं हुई ठंड

Wed, 24 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 24 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
Even after the sun has not come out cold
उन्नाव। कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को तेज धूप निकलने के बाद सर्दी कम नहीं हुई। छुट्टी का दिन होने के कारण घरों में ही लोग दुबके रहे। शाम को सूर्यास्त होने के बाद ठंड फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड से लोगों को जूझना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम पारा भी गिरता जा रहा है। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है।

आलम यह है कि ठंड के चलते लोगों की उंगलियों ने काम करना बंद सा कर दिया है। दिनभर लोग आग के पास ही बैठे रहते हैं। मंगलवार को भी खासी ठंड रही।

सुबह 11 बजे न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। छुट्टी होने के कारण लोग पूरे दिन घरों में ही रहे। शहर में रूम हीटर से कमरा गर्म किया जाता रहा वहीं ग्रामीण इलाकों में लकड़ी जलाकर लोग खुद को गर्म करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


घरों के बाहर निकले लोग खुद को पूरी तरह से गर्म कपड़ों से ढके नजर आए। बाजारों व प्रमुख चौराहों भी भीड़भाड़ कम रही। जैसे ही शाम 5 बजे के बाद सूर्यदेव अस्त हुए ठंड ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया। उधर, सोमवार देरशाम 8 बजे से कोहरा तेज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 बजे के करीब दृश्यता लगभग शून्य हो गई। 20 से 30 मीटर की दूरी पर चल रहे वाहन दिखना बंद हो गए। मंगलवार सुबह 10 बजे तक यही स्थिति रही। दिन में वाहन चालकों को गाड़ियों की लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed