{"_id":"656b769d5047ec5ed30950c6","slug":"error-found-in-golden-card-unnao-news-c-221-1-uno1004-6607-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गोल्डन कार्ड में मिली गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गोल्डन कार्ड में मिली गड़बड़ी
Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फोटो नंबर-14
सीडीओ ने सीएचसी प्रभारी को सभी लाभार्थियों के कार्ड बनाने का दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा । ब्लॉक में आयोजित आयुष्मान शिविर का सीडीओ ने औचक निरीक्षण किया। सत्यापन में डाटा गलत मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को फटकार लगाई। इसके बाद कांथा में निर्माणाधीन गोशाला का काम जल्द पूरा कराने का संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
सीडीओ ऋषिराज शनिवार को क्षेत्र के पाठकपुर गांव पहुंचे। यहां चल रहे आयुष्मान शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने बनाएं गए कार्ड का डाटा चेक किया। इसके बाद लाभार्थियों के घर जाकर भौतिक सत्यापन किया तो डाटा गलत पाया गया।
वह रामचंद्र सविता और छेददु सविता के घर पहुंचकर आयुष्मान कार्ड की हकीकत परखी तो पता चला कि परिवार में सात-सात सदस्य है लेकिन आयुष्मान कार्ड एक सदस्य का ही बना है । इस लापरवाही पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह से नाराजगी जताई।
विज्ञापन
उन्होंने गड़बड़ी ठीक कराने सभी पात्र लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश दिया। इसके बाइ वह कांथा के बबुरहा गांव पहुंचे और गोशाला के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर ठेकेदार को तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस दौरान बीडीओ अमित शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनंद गुप्ता, एडीओ पंचायतत राकेश सिंह, वीडीओ प्रामोद सिंह, ग्राम प्रधान सुनील लोधी आदि मौजूद रहे।