{"_id":"6612f004fa7d1d91fb004dc4","slug":"encroachment-removed-before-widening-of-bani-hasnapur-road-unnao-news-c-221-1-sknp1054-112682-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बनी हसनापुर मार्ग चौड़ीकरण से पहले हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बनी हसनापुर मार्ग चौड़ीकरण से पहले हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। विकासखंड के बनी हसनापुर मार्ग चौड़ीकरण के पहले दिन अतिक्रमण हटाया गया। मार्ग किनारे अवैध रूप से बने कुछ निर्माण को जेसीबी की मदद से गिराया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग से संपर्कित बनी पुल से हसनापुर तक मार्ग का चौड़़ीकरण व मरम्मत की जानी है। इसके लिए 25 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। काम शुरू कराने से पहले पीडब्ल्यूडी प्रांतीयखंड ने इस मार्ग पर रूट डायवर्जन की अनुमति प्रशासन से ले ली है।
डायवर्जन रविवार से शुरू हो गया। हालांकि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बने किनारे के कुछ निर्माण को जेसीबी की मदद से गिराया गया। अधिशाषी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि चौड़ीकरण का काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
रविवार को रोड किनारे बने निर्माण को हटवाकर चौड़ीकरण का काम किया गया। मार्ग में गिट्टी आदि बिछवा दी गई है। इस पर डामर बिछाने का काम सोमवार या मंगलवार से शुरू हो जाएगा। बताया कि रूट डायवर्जन 14 अप्रैल तक रहेगा।
इस दौरान जिन वाहनों को पुरवा, मौरावां होकर रायबरेली, फतेहपुर आदि स्थलों की ओर जाना है, वह वाहन बनी पुल से सोहरामऊ होते हुए पुरवा-मिर्रीकला दूधीकगार मार्ग से होकर निकल सकते हैं। वहीं पुलिस ने भी रूट डायवर्जन के चलते पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी है।