{"_id":"668194f9343790dd85030443","slug":"encroachment-of-cemetery-land-stopped-by-measuring-unnao-news-c-221-1-sknp1055-116411-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाप कराकर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाप कराकर कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा रोका
Sun, 30 Jun 2024 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर। गांव आसीवन तरफ पश्चिम स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर 50 ट्राली से अधिक मिट्टी डालकर कब्जा करने की शिकायत पर राजस्व टीम ने नाप की। कब्रिस्तान की भूमि तो सुरक्षित करा दी लेकिन उसका सीमांकन नहीं किया। राजस्व कर्मी मिट्टी खनन पर चुप्पी साध गए।
गांव निवासी राबिया ने शुक्रवार को आसीवन पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने के लिए 50 ट्राली से अधिक मिट्टी डाल दी। कब्जा करने वालों ने इस जमीन को पास में स्थित जय श्रीजाखेश्वर मंदिर की बताई। दो समुदायों के बीच विवाद और बढ़ती भीड़ पर थाना पुलिस ने हसनगंज एसडीएम को सूचना दी।
शनिवार को लेखपाल हरि प्रसाद साहू ने कब्रिस्तान की भूमि के कागज के आधार पर पुलिस बल की मौजूदगी में नाप की, लेकिन सीमा तय करने के लिए निशानदेही नहीं की। इससे लोग आने वाले दिनों में फिर विवाद की संभावना जता रहे हैं। लोगों ने विवाद का स्थायी समाधान करने की मांग की है। एसडीएम हसनगंज हिमांशु गुप्ता ने बताया कि नाप कराकर मामले का निस्तारण करा दिया गया है। मिट्टी खनन की जांच कराई जाएगी।