{"_id":"575086954f1c1b802f1090e2","slug":"enchrochment-drive-one-building-demolished","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जर्जर मकानों पर निशाना, एक ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जर्जर मकानों पर निशाना, एक ढहाया
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 03 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण अभियान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाल ही में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण अभियान चलाने के बाद सोमवार को जिला प्रशासन ने छोटा चौराहा से अताउल्ला नाला के बीच कुल 11 ऐसे मकानों को चिह्नित जो बेहद पुराने व जर्जर हो चुके हैं। जिनमें जेसीबी चलने के बाद अब दरारें पड़ गईं और वह किसी भी समय हादसे का कारण बन सकते हैं। इसमें भू स्वामियों को इन्हें गिरवाने के लिए दो दिन की मोहलत दी गई थी। लेकिन इस समयसीमा के भीतर लोगों ने जब इन भवनों को गिरवाना शुरू नहीं किया तो गुरुवार को यूडीए ने इनमें से एक बेहद जर्जर भवन को गिरवा दिया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों ने अन्य सभी जर्जर भवन स्वामियों को अपने मकान जल्द से जल्द गिरवाने की हिदायत भी दी। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों ने जेसीबी से यहां पर रोड के बीच से दोनों ओर 9-9 मीटर तक मकानों को ढहा कर सीधा करा दिया गया।
प्रशासन पर लगाया ज्यादती का आरोप
उन्नाव। गुरुवार को यूडीए की ओर से गिरवाए गए जर्जर भवन मालिक केशव प्रसाद शुक्ला ने बताया कि उन्हें सोमवार को मकान गिरवाने के लिए कहा गया था। इसके दो दिन बाद ही गुरुवार को इसे प्रशासन ने गिरवा दिया। पीड़ित ने कहा कि अन्य मकानों को अभी नहीं तोड़ा गया है। आरोप लगाया कि उसका मकान गिराने में प्रशासन ने ज्यादती की है।
विज्ञापन
मकान मालिकों को दिया गया अल्टीमेटम
11 जर्जर भवनों में से अभी एक को गिरवाया गया है। वह मकान 9 मीटर की जद में भी आ रहा था इसलिए इस पर पहले कार्रवाई की गई है। बाकी भवन स्वामियों को जल्द से जल्द अपने जर्जर मकानों को गिरवाने का अल्टीमेटम दे दिया गया है। अगर वह लोग नहीं गिरवाते हैं तो उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। राजेश्वर सिंह, सहायक अभियंता-यूडीए।
विज्ञापन