फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Emergency power failure, treatment done in torch light

इमरजेंसी वार्ड की कटी बिजली, टार्च की रोशनी में किया इलाज

Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Emergency power failure, treatment done in torch light
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मंगलवार रात व बुधवार सुबह दो बार एक एक घंटे की बिजली कटौती ने मरीजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। इन्वर्टर खराब होने से वार्ड में अंधेरा छा गया। इस दौरान डाक्टरों को टार्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ा। बिजली गुल होने से मचे हड़कंप के बाद सीएमएस ने बिजली कटौती के समय में बदलाव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वतंत्र फीडर से 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती है। लगातार आपूर्ति से विद्युत उपकरण खराब न होने पाए इसके लिए दिन में दो बार एक एक घंटे तक बिजली काटी जाती है। मंगलवार रात की गई कटौती से इमरजेंसी वार्ड में अंधेरा छा गया। इनवर्टर खराब होने से लगभग एक घंटे तक वार्ड में अंधेरा रहा। ऐसे में डाक्टर टार्च की रोशनी में इलाज करते रहे। अंधेरे को दूर करने के लिए जनरेटर चलवाने की भी मांग की गई लेकिन जनरेटर नहीं चलाया गया। हंगामा बढ़ने पर विद्युत कर्मी ने आपूर्ति शुरू की। पूरे मामले की सीएमएस ने जानकारी ली। सीएमएस डा. बीबी भट्ट ने बताया कि अब दिन के उजाले में ही कटौती की जाएगी। जिससे वार्ड में अंधेरा न होने पाए।
विज्ञापन

सीएम कार्यालय से भी मांगी गई सूचना
मंगलवार रात बिजली कटौती के मामले की सूचना किसी ने स्वास्थ्य अधिकारियों व मुख्यमंत्री कार्यालय को भी दे दी थी। बुधवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएमएस से पूरे प्रकरण की जानकारी भी मांगी गई। जिसके बाद सीएमएस ने विद्युत कर्मियों के साथ बैठक कर विद्युत कटौती के रोस्टर में बदलाव करने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7:30 बजे होगी कटौती
सीएमएस डा. बीबी भट्ट ने बताया कि अब सुबह 7:30 बजे आधा घंटा व शाम 4 बजे से 4:30 बजे बिजली काटी जाएगी। इस दौरान इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि वार्ड में अंधेरा न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed