फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Embarrassment will be mixed, the center will be Dibara!

खामियों का मिला अंबार, केंद्र होगा डिबार!

Wed, 22 Mar 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Wed, 22 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Embarrassment will be mixed, the center will be Dibara!
सिविल लाइंस के श्याम कुमारी सेठ बालिका इंटर कालेज में परीक्षा देती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में मंगलवार को दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा का हाल जानने के लिए डीआईओएस ने बांगरमऊ क्षेत्र के कई केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरआरडीएस परीक्षा केंद्र पर व्यवस्थापक की बड़ी लापरवाही सामने आई। डीआईओएस की जांच में कई ऐसे कक्ष निरीक्षक मिले जो किसी भी कालेज में शिक्षक ही नहीं थे। यह देख उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को जमकर फटकार लगाते हुए परीक्षा अपनी मौजूदगी में कराई। लापरवाही पर केंद्र व्यवस्थापक व परीक्षा प्रभारी को हटाने के साथ ही परीक्षा केंद्र को डिबार करने की रिपोर्ट जेडी कार्यालय को भेजी है। डीआईओएस के बैच ने फतेहपुर चौरासी के अयोध्या प्रसाद मिश्र इंटर कालेज में नकलची को पकड़ केंद्र व्यवस्थापक को नोटिस जारी की है।

मंगलवार को पहली पाली में हाईस्कूल संगीत गायन व इंटर अर्थ शास्त्र की परीक्षाएं आयोजित हुईं। हाईस्कूल में पंजीकृत 83 में से 2 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं इंटर अर्थशास्त्र विषय में पंजीकृत 4878 परीक्षार्थियों में से 204 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। डीआईओएस व बीएसए के सचल दलों ने एक दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर सर्च अभियान चलाया। फ्लाईंग स्क्वाएड के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट का केंद्रों पर सख्त पहरा रहा। पहली पाली के साथ ही दूसरी पाली में इंटर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में सचल दलों ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


जिससे परीक्षार्थियों के साथ ही केंद्र व्यवस्थापक भी सकते में रहे। डीआईओएस राकेश कुमार दूसरी पाली में बांगरमऊ के कई स्कूलों का निरीक्षण करने के बाद बीडीएसआर इंटर कालेज पहुंचे। जहां सिटिंग प्लान में गड़बड़ी के साथ ही स्कूल परिसर में बने प्राइमरी सेक्शन में शिक्षकों का जमावड़ा देख केंद्र व्यवस्थापक से गहरी नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद आरआरडीएस इंटर कालेज पहुंचे। जहां जांच में ऐसे कक्ष निरीक्षक मिले जो जिले के किसी भी कालेज में शिक्षक ही नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों का खेल उजागर होने के साथ ही सिटिंग प्लान में भारी गड़बड़ी देख डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापक नन्हेलाल प्रजापति व परीक्षा सहायक विमलेश चंद्र शुक्ला को तत्काल केंद्र से बाहर का रास्ता दिखाया। डीआईओएस ने अपनी मौजूदगी में पूरी परीक्षा आयोजित कराकर वापस लौटे। डीआईओएस ने बताया कि आगे की परीक्षा विभागीय पर्यवेक्षकों की निगरानी में होगी। केंद्र व्यवस्थापक पर विभागीय कार्रवाई के साथ ही परीक्षा केंद्र डिबार करने की रिपोर्ट जेडी कार्यालय को भेजने की बात कही है।  

फतेहपुर चौरासी में पकड़ा नकलची
उन्नाव। फतेहपुर चौरासी के अयोध्या प्रसाद मिश्र इंटर कालेज में पीएन दीक्षित के बैच ने दूसरी पाली परीक्षा में छापेमारी की। इस दौरान पीएन दीक्षित ने एक छात्र को नकल सामग्री के साथ दबोच लिया। छात्र की कापी सील कर रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी। केंद्र व्यवस्थापक की हीलाहवाली मानते हुए डीआईओएस ने कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है।
 
कक्ष निरीक्षकों ने किया परेशान
भौतिक विज्ञान की परीक्षा जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर होने से प्रशासन को परीक्षा सुचारू रूप से कराने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। इस बीच कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी ने अधिकारियों को खासा परेशान किया। कंट्रोल रूम में कई केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों के न पहुंचने की शिकायतें दर्ज हुईं। फिलहाल कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों ने उन स्कूलों के नाम बताने से इंकार किया।

 
नकल की सूचना पर हांफे अधिकारी
उन्नाव। दूसरी पाली परीक्षा में किसी ने डीआईओएस के सीयूजी नंबर पर काल कर पाटन के महात्मा गांधी इंटर कालेज में नकल होने की शिकायत दर्ज कराई। डीआईओएस ने क्षेत्रीय फ्लाईंग स्क्वायड से तत्काल कालेज में छापेमारी कराई। इस दौरान स्क्वायड को सब कुछ ठीक मिला। डीआईओएस ने बताया कि नकल जैसा कुछ भी नहीं पाया गया। सूचना अफवाह निकली।
फोटो परिचय- 6- पन्नालाल पार्क के प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय की परीक्षा देते छात्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed