{"_id":"590cc4e94f1c1b967f4411a2","slug":"electronic-device-blasted-by-high-voltage","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई वोल्टेज से फुंके इलेक्ट्रानिक उपकरण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई वोल्टेज से फुंके इलेक्ट्रानिक उपकरण
उन्नाव
Updated Sat, 06 May 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
EFF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विकासखंड के अतरसई गांव में गुरुवार रात बिजली सप्लाई चालू होते ही हाई वोल्टेज आ गया। इससे दो दर्जन से अधिक लोगों के यहां इलेक्ट्रानिक उपकरण फुंक गए। पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। उपकेंद्र फोन करके आपूर्ति बंद कराई गई।
पुरवा उपकेंद्र से संपर्कित बिछिया फीडर के अतरसई गांव में गुरुवार रात जैसे ही बिजली आपूर्ति चालू हुई, हाई वोल्टेज आने से घरों में लगे विद्युत उपकरण फुंकने शुरू हो गए। यही नहीं ट्रांसफार्मर भी तेज आवाज के साथ जलने लगा।
आधा दर्जन लोगों के विद्युत केबिल और गांव में दौड़ी लाइन भी जलने लगी। हाई वोल्टेज से लक्ष्मीनारायण, गुलाब सिंह, अनिल अवस्थी, कैलाश सिंह, लल्लन चौरसिया, शिवम, लाला, हाकिम, शोभा व सोहन सहित गांव के लगभग 30 लोगों के घरों में लगे पंप, टीवी, पंखे, बल्ब और फ्रिज आदि उपकरण जल गए। गनीमत रही हाई वोल्टेज की चपेट में लोग नहीं आए। ग्रामीणों ने उपकेंद्र फोन कर विद्युत सप्लाई बंद कराई। इस दौरान गांव में दहशत का माहौल बना रहा।