फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Electricity has not yet reached Nibigada village, people are in darkness

Unnao News: नीबीगाड़ा गांव में अबतक नहीं पहुंची बिजली, अंधेरे में लोग

Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity has not yet reached Nibigada village, people are in darkness
सफीपुर। विकासखंड के नीबीगाड़ा गांव में रहने वाली करीब एक हजार आबादी को अबतक बिजली नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

18 साल पहले बिजली खंभे लगाए गए और लोहे के तार की लाइन भी डाली गई तो लोगों को उम्मीद नजर आई। लेकिन मेन लाइन से तार जोड़ने और ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन करने की उम्मीद में 18 साल बीत गए।
अब तो हाल यह है कि बिजली की लाइन और तार भी जर्जर हो चुके हैं। सैकड़ों प्रार्थनापत्र दिए गए लेकिन अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि किसी ने गौर नहीं किया।
नीबीगाड़ा में 18 वर्ष पूर्व वर्ष 2005 में 15 खंभे लगाकर बिजली लाइन बिछाई गई। लोगों के घरों में कनेक्शन देना भी शुरू हो गया पर विभाग ने गांव के बाहर से निकली मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा। इससे गांव में रहने वाले लोगों के घरों में रोशनी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस, बिजली विभाग, जनप्रतिधियों को सैकड़ों प्रार्थनापत्र दिए लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया और गांव में बिजली नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन

गांव में रखे तीन ट्रांसफार्मर जमीन पर आ गए हैं। तार जगह-जगह से टूट गए हैं और खंभे जर्जर होकर यहां रहने वाले लोगों के लिए ही खतरा बन गए हैं। गांव निवासी रामदयाल ने बताया कि शाम होते ही गांव में अंधेरा हो जाता है। अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सभी से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बताया कि शायद गांव में कम वोटर होने के कारण जनप्रतिनिधि इस गांव की सुध नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईस्कूल के अर्पित, कक्षा नौ की अंजली, मोहिनी, प्रिंस, 12वीं के दीपक व सूरज ने बताया कि बिजली सप्लाई न होने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है। दिन कॉलेज से वापस आते-आते समाप्त हो जाता है। जबकि रात में जब पढ़ने का समय होता है तब अंधेरा रहता है।
गांव में बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। इसके विपरीत ग्राम पंचायत द्वारा प्रत्येक खंभे में लाइट लगा दी गई जो निष्प्रयोज्य होने के कारण खराब हो गईं। लाइट लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किए जाने पर ग्रामीणों में नाराजगी है।
सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने बताया कि नीबीगाड़ा गांव में विद्युतीकरण के लिए अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। बताया कि प्रयास कर रहे हैं कि जो भी तार, पोल और ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं, उन्हें बदलवाकर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू कराई जाए।

बिजली विभाग के एसडीओ एजाज अहमद ने बताया कि स्थित की जानकारी हुई है, जेई के माध्यम से इस्टीमेट बनवाकर भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पोल और तार लगवाकर आपूर्ति चालू करवाई जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed