फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   election

मां की कुर्सी संभालने मैदान में उतरी

Fri, 16 Apr 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
election
फतेहपुर चौरासी/ पाटन। खानपुर कुरौली की 24 वर्षीय जिज्ञासु पांडेय मां की कुर्सी संभालने के लिए चुनाव मैदान में उतर रहीं हैं। उधर, गांव में विकास की गंगा बहाने का सपना लिए दिव्यांग युवती भी प्रधानी पर किस्मत आजमाने के लिए चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी की ग्राम पंचायत खानपुर कुरौली निवासी 24 वर्षीय जिज्ञासु पांडेय ने प्रधान पद के लिए शुक्रवार को नामांकन कराया। जिज्ञासु के परदादा स्व. छोटेलाल 17 साल, पिता गोविंद पांडेय 15 साल व मां स्व. मीरा पांडेय ने पांच साल ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व किया था। मां मीरा की 5 अप्रैल को हृदयाघात के चलते मौत हो गई थी। अब स्नातक व आईटीआई पास बेटी ने मां की जिम्मेदारी संभालने के लिए राजनीति के क्षेत्र में कदम रखा है। जिज्ञासु का कहना है कि ग्राम पंचायत के सर्वांगीण विकास के साथ महिलाओं को शिक्षित व स्वावलंबी बनाना प्राथमिकता होगी। उधर, 30 वर्षीय दिव्यांग माया देवी ने चंदरपुर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद की दावेदारी की है। कक्षा पांच तक पढ़ीं माया देवी का कहना है दिव्यांगता के कारण वह बचपन से ही उपेक्षित रही। इसी उपेक्षा ने उसे बार-बार अपने आप को साबित करने की प्रेरणा दी। हार या जीत के सवाल पर माया का कहना था कि यह गांव के लोगों के हाथ में है। माया के साथ नामांकन कराने ब्लाक मुख्यालय कई अन्य लोग भी आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed