फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Election campaign ends, polling parties will leave today

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Election campaign ends, polling parties will leave today
उन्नाव। विधानसभा चुनाव के लिए चल रहा प्रचार सोमवार शाम थम गया। मंगलवार को पोलिंग पार्टियां बूथों के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

जिले में 23 फरवरी बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। इसके लिए 2656 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी और तीन कर्मी मौजूद रहेंगे। प्रशासन ने चुनाव को निष्पक्ष व सकुशल कराने के लिए 14 हजार कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। सभी कर्मियों को मंगलवार सुबह आठ बजे तक पोलिंग बूथों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
वहीं सोमवार शाम छह बजे से चुनाव प्रचार बंद हो गया। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों से कहा कि अब जनसभा और रोड-शो नहीं होंगे। तय समय तक प्रत्याशियों ने गांवों में संपर्क किया।
विज्ञापन

700 वाहन भेजे
कर्मियों को बूथों तक ले जाने के लिए अधिग्रहीत वाहनों को नार्मल स्कूल मैदान में खड़ा कराया गया। इसके बाद 700 वाहनों को अग्निशमन प्रशिक्षण केंद्र भेज दिया गया। डीजल पर्ची मिलने में देरी होने पर कुछ चालकों ने हल्ला मचाया तो अधिकारियों ने उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed