फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Eight thousand claims and objections were received at the special camp of SIR.

Unnao News: एसआईआर के विशेष शिविर में आए आठ हजार दावे, आपत्तियां

Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand claims and objections were received at the special camp of SIR.
फोटो-30-सदर तहसील के एक बूथ पर लगे शिविर में आए फार्म की जानकारी लेते उप जिला निर्वाचन अधिकारी
उन्नाव। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अनंतिम मतदाता सूची को लेकर दावे, आपत्तियों के लिए विशेष शिविर लगाया गया। इस दौरान बीएलओ मतदाता सूची के साथ बूथों पर मौजूद रहे। देर शाम तक मिले आंकड़ों के मुताबिक, पूरे जिले में करीब आठ हजार दावे, आपत्तियां प्राप्त हुईं।
विज्ञापन

एसआईआर को लेकर लगातार विशेष लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को फिर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीएलओ मतदाता सूची के साथ बूथों पर उपस्थित रहे और लोगों को पढ़कर सुनाई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने कई बूथों का निरीक्षण किया। लोगों की ओर से जमा किए गए फॉर्मों की जानकारी बीएलओ से ली। बताया कि अनंतिम मतदाता सूची छह जनवरी को प्रकाशित की गई थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छह मार्च तक दावे एवं आपत्तियां लिए जाएंगे।
विज्ञापन

27 मार्च तक इनका निस्तारण किया जाएगा। वहीं शाम तक मतदाताओं से फॉर्म-6 (नाम पंजीकरण), फॉर्म-7 (नाम विलोपन) तथा फॉर्म-8 (सुधार/स्थानांतरण) के करीब आठ हजार दावे, आपत्तियां मिलने की जानकारी मिली। यह आंकड़ा बढ़ने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed