फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

एलएलबी, बीए एलएलबी की परीक्षा शुरू

Mon, 03 Jan 2022 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 05:24 PM IST
विज्ञापन
education
डीएसएन कालेज में परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर एलएलबी व बीए एलएलबी की सेमेस्टर परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुईं। दोनों केंद्रों पर 536 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

जिले में संचालित मनोहर विधि महाविद्यालय, लवकुश विधि महाविद्यालय, रामसमुझ गुरुकुल विधि महाविद्यालय, मां भगवती राजकुमार पटेल विधि महाविद्यालय, बाबू जयशंकर गया प्रसाद विधि महाविद्यालय व कुंवर अजय सिंह विधि महाविद्यालय के एलएलबी व बीए एलएलबी में 561 परीक्षार्थी हैं। बक्खाखेड़ा स्थित राजकीय महाविद्यालय में सुबह 10 11:30 बजे तक हुई बीए एलएलबी दूसरे व छठवें सेमेस्टर के पंजीकृत 82 छात्रों में 75 परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं दोपहर 1 बजे से 2:30 बजे तक एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर में पंजीकृत 206 छात्रों में 199 ने परीक्षा दी। डीएसएन डिग्री कॉलेज में सुबह की पाली में पांच विधि महाविद्यालयों के बीए एलएलबी के दूसरे व चौथे सेमेस्टर में पंजीकृत 31 छात्रों में 25 परीक्षा में शामिल हुए। एलएलबी चौथे सेमेस्टर के पंजीकृत 242 छात्रों में 237 ने परीक्षा दी। डीएसएन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य आनंद स्वरूप शुक्ला ने बताया कि एलएलबी व बीए एलएलबी के छात्रों की सेमेस्टर परीक्षाएं कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed