फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

मेधावियों को टेबलेट और प्रोत्साहन राशि दी

Mon, 27 Dec 2021 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
education
टैबलेट व प्रोत्साहन राशि की चेक दिखाते मेधावी व मौजूद सदर विधायक पंकज गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। इंटर व हाईस्कूल परीक्षा में सफलता का परचम फहराने वाले मेधावियों का सम्मान किया गया। जीजीआईसी में आयोजित सम्मान समारोह में इंटर में जिले में पहले व दूसरे स्थान पर रहे छात्रों को एक लाख का चेक व टैबलेट दिया गया। स्कूल में टॉप करने वाले 18 अन्य मेधावियों को टैबलेट के साथ 21 हजार का चेक दिया गया।
विज्ञापन

इंटर के परीक्षा परिणाम 2020 में ब्रिलियंट एकेडमी इंटर कॉलेज के वैभव द्विवेदी ने 94.4 फीसदी अंक के साथ जिला टॉप किया था। इसी कक्षा की त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज की छात्रा रिद्धिमा 92.60 फीसदी अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहीं थीं। दोनों को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक लाख रुपये का चेक व टैबलेट देकर सम्मानित किया। इंटर के छात्र आदित्य दीक्षित को 90.60, कोमल अवस्थी व सौम्या सिंह 87.20, अंकिता देवी 90.26, पूर्णेंद्र बाजपेई 88.40, कृष्णमोहन अग्निहोत्री 88.20 व मोहम्मद शोएब कुरैशी को 86.80 अंक हासिल करने पर 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि व टैबलेट दिया गया।
विज्ञापन

हाईस्कूल में रागिनी वर्मा 93.33, मुस्कान शर्मा 92.17, अर्पित पटेल 92.0, अंकिता यादव 91.50, अमन पटेल 91.33, वंश यादव 91.67, सचिन वर्मा 91, प्रमोद कुशवाहा 90.83 व अभिषेक यादव को 90.67 फीसदी अंक लाने पर सदर विधायक व डीआईओएस राजेंद्र पांडेय ने 21 हजार का चेक व टैबलेट दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य परमात्माशरन, किरन भारती उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed