फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

कैडेट्स ने सीखे आग से बचाव के गुर

Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
education
डीएसएन कालेज में एनसीसी कैडेट्स को आग से बचाव का प्रशिक्षण देते अग्निशमन अधिकारी शिवदरश प्रसाद। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। डीएसएन महाविद्यालय में चल रहे एनसीसी कैंप के पांचवें दिन अग्निशमन विभाग ने कैडेट्स को आग से बचाव के गुर सिखाए। बताया कि प्राकृतिक आपदाओं को रोकना संभव नहीं है। इनके बचाव के तौर-तरीकों को सीखकर इनसे होने वाले नुकसान काफी हद तक कम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अग्निशमन अधिकारी शिवदरस प्रसाद ने बताया कि आग की घटनाएं पांच प्रकार से होती हैं। पहली आग जो घास-फूस से लगती है। दूसरी तरल पदार्थ से, तीसरी गैस, चौथी धातु और पांचवीं बिजली की आग शामिल है। आग की घटनाओं पर काबू पाने के लिए अलग-अलग तरह के तौर-तरीके अपनाए जाते हैं। प्राकृतिक आपदाओं पर काबू पाने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय मनुष्य का मनोबल और साहस है। इसमें वह बिना घबराए उस प्राकृतिक आपदाओं पर काबू पाने के लिए प्रयास करता है।
विज्ञापन

कैंप संयोजक डॉ. विपिन सिंह ने बताया कि प्राकृतिक मानवीय आपदाओं को ध्यान में रखकर राष्ट्रीय आपदाएं प्रबंधन प्राधिकरण योजनाएं बनाती है। सभी प्रकार की आपदाओं पर पूरी तरह से काबू पाना मुमकिन नहीं है। आपदा प्रबंधन के उचित तौर-तरीकों के प्रशिक्षण से इनसे होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इस दौरान 57 बटालियन के प्रशिक्षक जेसीओ अमृत गुरुंग व पीआई स्टाफ श्याम, ईमान मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed