फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

अस्थाई तौर पर 177 शिक्षकों की तैनाती

Wed, 22 Sep 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। नगर क्षेत्र के खाली चल रहे परिषदीय स्कूलों में छात्रों की पढ़ाई के लिए अस्थाई तौर पर 177 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। प्रत्येक स्कूल में चार से पांच शिक्षकों को भेजा गया है। ताकि शिक्षण व्यवस्था प्रभावित न हो। शासन से स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग का आदेश न आने तक इनकी तैनाती रहेगी।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में 45 परिषदीय स्कूल संचालित हैं। इसमें 17 स्कूलों में शिक्षक ही नहीं थे। स्कूल बंद न हो इसके लिए शिक्षक को संबद्ध कर ताला खुलवाया जा रहा था। वहीं कुछ स्कूल शिक्षामित्र के सहारे थे। इस समस्या को देखते हुए बीएसए कार्यालय में दो महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे 110 नए व दूसरे जिलों से आए 67 शिक्षकों को इन स्कूलों में अस्थाई तौर पर भेज दिया गया है। शासन स्तर से इन शिक्षकों के स्कूल आवंटन के लिए काउंसलिंग का आदेश आना है। जब तक आदेश नहीं आता यह सभी स्कूलों में जाकर छात्राें को पढ़ाएंगे। शिक्षकों की तैनाती हो जाने से छात्रों की शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार आएगा। साथ ही बीएसए कार्यालय में रोजाना लगने वाली भीड़ भी समाप्त हो गई। बीएसए जय सिंह ने बताया कि बुधवार को सभी शिक्षकों को अस्थाई तौर पर स्कूल में तैनाती कर दी गई है। स्कूल आवंटन के लिए जब तक शासन से काउंसलिंग का आदेश नहीं आ जाता यह सभी छात्राें को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed