फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

जीआईसी निर्माण में अअनियमितता की पोल खुली

Thu, 16 Sep 2021 05:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:44 PM IST
विज्ञापन
education
निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में जांच करते डीआईओएस। संवाद - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सुमेरपुर ब्लॉक के खुर्दहाई गांव में निर्माणाधीन राजकीय इंटर कॉलेज में पीली ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। कुछ महीने पहले बनीं दीवारों में लोना लग गया है। डीआईओएस के निरीक्षण में घटिया निर्माण व अन्य खामियों की पोल खुली है। डीआईओएस ने अपनी जांच रिपोर्ट डीएम और सीडीओ को दी है।
विज्ञापन

ग्राम खुर्दहाई में जीआईसी की बिल्डिंग बन रही है। निर्माण कार्य मार्च 2019 में शुरू हुआ था। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल यूनिट आठ को निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। दो करोड़ 74 लाख 24 हजार रुपये से बन रहे स्कूल का काम 18 महीने में पूरा करना था। तय समय बीतने के बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया। डीएम रवींद्र कुमार ने डीआईओएस राजेंद्र पांडेय को निर्माणाधीन स्थल पर जाकर जांच करने के आदेश दिए थे। डीआईओएस की अध्यक्षता में गठित तीन सदस्यीय टीम में घोंघी रौतापुर राजकीय हाईस्कूल के वरिष्ठ प्रधानाचार्य परमात्माशरण व यूपी प्रोजेक्ट कर्पोरेशन के परियोजना प्रबंधक एलपी सिंह ने निर्माणाधीन स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम को स्कूल निर्माण में पीली ईंटों का प्रयोग मिला। मिट्टी खराब होने के बाद भी उसे हटाकर अच्छी मिट्टी से भरान कराए बिना ही दीवारों का निर्माण करा दिया गया। इससे पूरे स्कूल का निर्माण होने से पहले ही दीवारों में लोना लग गया है। स्कूल का निर्माण स्लैब स्तर तक पूरा मिलने के साथ ही कुछ दीवारों पर प्लास्टर होते पाया गया। फर्श व टाइल्स भी उखड़ने व गिरने लगे हैं। डीआईओएस ने माना कि पीली ईंटों का ही प्रयोग व मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। जांच में मिली कमियों को दुरुस्त कराने के लिए कार्यदायी संस्था से कहा गया है। जांच रिपोर्ट डीएम व सीडीओ को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed