फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

इसरो के केंद्र में रिसर्च के लिए वैष्णवी का चयन

Tue, 29 Jun 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। अहमदाबाद में संचालित इसरो के भौतिक अनुसंधान केंद्र में जिले की वैष्णवी का चयन हुआ है। वह जीयो साइंस (पृथ्वी के अलग-अलग कंपोनेंट) पर रिसर्च करेगी। देश में रिसर्च के लिए सिर्फ तीन युवाओं का चयन हुआ है। इसमें वैष्णवी का भी नाम शामिल है।
विज्ञापन

कलक्टरगंज निवासी मनोज सिंह परिहार की बेटी वैष्णवी का गुजरात के अहमदाबाद में इसरो के भौतिक अनुसंधान केंद्र में रिसर्च के लिए चयन हुआ है। वैष्णवी ने बताया कि बीएससी व एमएससी साइंस से की। इसके बाद नेट व गेट की पढ़ाई की। वर्ष 2020 दिसंबर में नेट की परीक्षा का रिजल्ट आया। इसमें उसकी आल इंडिया रैंक 43 थी। गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 300 आई थी। वैष्णवी ने बताया कि दोनों परीक्षाओं के बाद इसरो ने रिसर्च के लिए आवेदन मांगे थे। 8 जून को उसका डेढ़ घंटे साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में काफी अभ्यर्थी शामिल हुए थे, लेकिन देश में तीन का ही चयन हुआ है। वह अपनी सफलता का श्रेय बाबा चौधरी केवल सिंह व पिता मनोज व मां सीमा को देतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed