फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   education

प्रेरणा साथी बनकर करा रहे पढ़ाई

Fri, 18 Jun 2021 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
education
उन्नाव। मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला के चौथे फेज में ग्रामीण स्तर पर बनाए गए प्रेरणा साथी पढ़ाई करा रहे हैं। प्रेरणा साथी स्मार्ट मोबाइल न रखने वाले अभिभावकों के बच्चों को घर जाकर पढ़ाई कराते हैं।
विज्ञापन

मिशन प्रेरणा की ई पाठशाला का चौथा फेज शुरू हो चुका है। इसमें दूरदर्शन पर हर कक्षा के विभिन्न विषयों के पाठों के वीडियो साझा किए जाते हैं। यह सभी कार्यक्रम सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक दूरदर्शन पर प्रसारित होते हैं। इसके अतिरिक्त सभी वीडियो के लिंक भी विद्यालय के व्हाटसएप ग्रुप पर साझा होते हैं। इसमें उन बच्चों के अभिभावक जुड़े हैं जिनके पास स्मार्ट मोबाइल फोन है। स्मार्ट मोबाइल न होने वाले अभिभावकों के बच्चों प्रेरणा साथी पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल कटरी पीपरखेड़ा में तैनात जुराखनखेड़ा गांव की रसोइया रेखा व उनकी बेटी बेटी अमिता गांव के बच्चों के शिक्षा साथी बनी हैं। वह विद्यालय के पुरातन छात्र शिवचंद्र, रोहित, अमित व करन के साथ मिलकर बच्चों को शिक्षित कर रही हैं। प्रत्येक शनिवार को विभाग की ओर से बच्चों के लिए कराई जाने वाली क्विज में बच्चों को प्रतिभाग करवाती हैं। स्कूल की शिक्षिका व एसआरजी डॉ. रचना सिंह लगातार इन्हें प्रेरित व उत्साहित करती रहती हैं। ई पाठशाला में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष विनोद, एसएमसी सदस्य दिनेश भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed