{"_id":"5f8db53f8ebc3e9b7d3fe3d6","slug":"education-unnao-news-knp589428626","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्ताक्षर करने को लिए डायट में बुलाए गए शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्ताक्षर करने को लिए डायट में बुलाए गए शिक्षक
विज्ञापन
डायट परिसर में हस्ताक्षर करते करते नवनियुक्त शिक्षक।
- फोटो : UNNAO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। नव नियुक्त शिक्षकों को पहले दिन हस्ताक्षर करने के लिए डायट कैंपस बुलाया गया। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए शिक्षकों के दो पालियों में हस्ताक्षर कराए गए। पहली पाली में महिला व दूसरी पाली में पुरुष शिक्षकों ने हस्ताक्षर किए।
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल जिले के 889 अभ्यर्थियों को शुक्रवार को लखनऊ में नियुक्ति पत्र मिलने और शनिवार को सभी का स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनने के बाद स्कूल न मिलने से सोमवार को उन्हें हस्ताक्षर के लिए डायट कैंपस में बने स्काउट गाइड भवन में बुलाया गया था। सुबह 9 बजे से महिला शिक्षिकाओं को हस्ताक्षर के लिए बुलाया गया था। सभी को लाइन से खड़ा कर एक-एक कर सभी से रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए। दोपहर 12 बजे तक महिला शिक्षकों के हस्ताक्षर के बाद दोपहर दो बजे से पुरुष शिक्षकों को बुलाया गया।
वही प्रक्रिया उनके साथ भी अपनाई गई और शाम साढ़े चार बजे तक सभी के हस्ताक्षर कराए गए। बीएसए प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि स्कूल न मिलने तक शिक्षक रोजाना इसी स्काउट गाइड्स भवन में आकर हस्ताक्षर करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बीएसए कार्यालय से कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है।