फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   edee ne prabhaaree chikitsaadhikaariyon ko dee chetaavanee

एडी ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को दी चेतावनी

Fri, 20 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 20 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
edee ne prabhaaree chikitsaadhikaariyon ko dee chetaavanee
सीएमओ कार्यालय में समीक्षा करतीं एडी डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यक्रमों की समीक्षा करने आईं एडी स्वास्थ्य प्रभारी चिकित्साधिकारियों को  चेतावनी देकर चली गईं। एडी के आदेश के बाद भी एनआरसी का रूम न खुलवाए जाने पर महिला सीएमएस को फटकार लगी।  इस दौरान उन्होंने नसबंदी, एफआरयू में सीजर, नियमित टीकाकरण, ओपीडी, आईपीडी के अलावा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन


  सीएमओ कार्यालय में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए एडी स्वास्थ्य मंडल लखनऊ मिथलेश चतुर्वेदी ने पुरुष नसबंदी को बढ़ावा देने के लिए इकाईवार जिला व ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारियों को व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। महीने की 21 तारीख को नसबंदी शिविर लगवाए जाने के निर्देश दिए। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत जिला महिला चिकित्सालय में गत वर्ष 2718 जेएसवाई लाभार्थी व सफीपुर में 766 लाभार्थियों का अब तक भुगतान न करने पर महिला सीएमएस व सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अजीत सिंह को फटकार लगाई।
विज्ञापन


निर्देश दिए कि एक सप्ताह के अंदर लंबित भुगतान करा दिए जाएं। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में हसनगंज, मियागंज, औरास व हिलौली में टीकाकरण कार्यक्रम कम पाए जाने पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को सुधार की चेतावनी दी। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि बाहर से किसी भी मरीज को दवा न लिखी जाए। यदि निरीक्षण के दौरान कोई मरीज शिकायत करता है तो प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सीएमओ डॉ. भूपेंद्र नाथ श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. एसपी चौधरी, एसीएमओ डॉ. आर के गौतम, एलबी यादव डॉ. एके रावत, मनोज निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed