फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Duswariya will face three days in government offices

सरकारी दफ्तरों में तीन दिन झेलनीं होंगी दुश्वारियां

Wed, 10 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 10 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Duswariya will face three days in government offices
कर्मचारियों के वाहन जुलूस को हरी झंडी दिखाते यूपी मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
इलाज में कैशलेस सुविधा प्रदान किए जाने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों को मृत संवर्ग से हटाकर पुर्नजीवित करने और ग्रुप डी की बंद भर्तियों से रोक हटाने समेत अन्य मांगों पर लिखित सहमति बन जाने के बाद भी आदेश जारी न किए जाने के विरोध में सभी कर्मचारी बुधवार से तीन दिन के लिए हड़ताल पर जा रहे हैं। मंगलवार को राज्य कर्मचारियों ने हड़ताल को सफल बनाने के लिए परिषद के जिलाध्यक्ष उमानिवास वाजपेयी के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय से वाहन जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


जुलूस को यूपी मेडिकल एंड हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रेम कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाई। तहसील, पशुपालन चिकित्सालय, आईटीआई, वाणिज्यकर, उद्यान, शिक्षा व कलेक्ट्रेट आदि होते हुए जुलूस विकास भवन पहुंचा। यहां हुई आमसभा में पदाधिकारियों ने कहा कि 10 से 12 अगस्त तक जिले के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल से आवश्यक सेवाएं मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन


मंत्री फारुक मो. खान ने कहा कि सरकार मकान किराया भत्ता बढ़ाकर हड़ताल को रुकवाना चाहती है लेकिन पूर्व में लिखित आश्वासन के बाद भी शासनादेश जारी न करने पर सरकार की वादाखिलाफी को कर्मचारी अच्छी तरह से जानते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीपी सिंह, संप्रेक्षक आरसी कनौजिया, आरसी उपाध्याय, आरके सिंह, सूरज सिंह ने कहा कि जब तक मांगों का शासनादेश जारी नहीं होगा तब तक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि हड़ताल के पहले दिन से ही कर्मचारी नेताओं की टोली बनाकर कार्यालयों का भ्रमण करेंगे और हड़ताल का जायजा लेंगे। परिषद के नेताओं ने सभी संघों के पदाधिकारियों से अपील की कि वह बुधवार सुबह 9:30 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एकत्रित हों। वाहन जुलूस में केशव सिंह, दिलीप कुमार अवस्थी, रामेश्वर भारती, कौशल किशोर, सुनील शर्मा, राधेश्याम शर्मा, हैदर हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed