फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   During the vehicle checking, the carnage from Home Guard

वाहन चेकिंग के दौरान होमगार्ड से हाथापाई, बिल्ला नोचा

Fri, 21 Jun 2019 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
During the vehicle checking, the carnage from Home Guard
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गदनखेड़ा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार को टोकना होमगार्ड को भारी पड़ गया। बाइक सवार ने होमगार्ड का बिल्ला नोचने के साथ उससे मारपीट की कोशिश की। तभी होमगार्ड ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे पीट दिया। दबाव बनाने के लिए युवक ने अपने साथियों को बुला हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा। इस दौरान भगदड़ मच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली के नेवाजगंज निवासी सोहरू होमगार्ड है। गुरुवार सुबह वह ट्रैफिक पुलिस के साथ गदनखेड़ा पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी अचलगंज के बदरका निवासी उसका साढ़ू विनोद बाइक से मौके पर पहुंचा। सोहरू ने बताया कि उसने विनोद को बिना कागज न चलने की बात कही। इस पर वह बिगड़ गया और उसने उसकी वर्दी पकड़ ली। उसने विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। कहासुनी बढ़ने पर दो अन्य होमगार्ड मौके पर पहुंच गए और उन्होंने विनोद को पीट दिया।
विज्ञापन


पिटाई से आक्रोशित विनोद ने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया और हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। जाम की सूचना मिलते ही ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से सुरेंद्र कुमार नाम के युवक को हिरासत में लिया है। ललऊखेड़ा चौकी इंचार्ज जितेंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हाईवे पर कागजात लेकर चलने की नसीहत पर की मारपीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed