{"_id":"68bb39e8019b4e045d0c309e","slug":"during-the-barawafaat-procession-two-sides-clashed-with-sticks-and-threw-stones-nine-people-were-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-136594-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बारावफात जुलूस में जाने के दौरान दो पक्षों में चलीं लाठियां और पत्थराव, नौ लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बारावफात जुलूस में जाने के दौरान दो पक्षों में चलीं लाठियां और पत्थराव, नौ लोग घायल
विज्ञापन
बीघापुर। बिहार के ककरारी गांव में शुक्रवार को बारावफात जुलूस में शामिल होने जा रहे लोगों के साथ मारपीट कर पथराव कर दिया। घटना में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें पांच को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस रास्ते का विवाद बता रही है। हालांकि गांव में चार दिन पहले छेड़छाड़ की खुन्नस में मारपीट की चर्चा है।
बिहार थानाक्षेत्र के ककरारी गांव में बारावफात पर निकल रहे जुलूस में नटवरगंज निवासी जमाद अली, शौकतअली और बाबू शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गांव के ही निजाम, पप्पू, राहुल, रोहित, अरबाज, हनीफ, असलम, समन और रफीकुन पर जमाद और बाबू पर हमला करने का आरोप है। इस दौरान पत्थराव भी हुआ। सूचना पर दोनों पक्ष से और लोग मौके पर पहुंच गए। मारपीट में जमाद अली पक्ष से अफजल, गुड्डू, लियाकत अली, बाबू और शौकत अली घायल हुए। दूसरे पक्ष में निजाम पक्ष से रफीकुन, समन, बाबू, रोहित घायल हो गए। पहुंची पुलिस घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया। अफजल, लियाकत, रफीकुन, समन और बाबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि रास्ते को लेकर विवाद हुआ है। घटना छेड़छाड़ से जुड़े होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच होगी।