{"_id":"66ce2cb1c369c17ce4096bc4","slug":"dumper-loaded-with-ballast-collides-with-truck-from-behind-on-expressway-driver-cleaner-injured-unnao-news-c-221-1-uno1001-118923-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से टकराया गिट्टी लदा डंपर, चालक-क्लीनर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक्सप्रेसवे पर ट्रक में पीछे से टकराया गिट्टी लदा डंपर, चालक-क्लीनर घायल
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सिरधरपुर गांव के पास चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में चालक और क्लीनर घायल हो गए। घायलों को परिजन बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ले गए।
बाराबंकी जिले के थाना रामसनेही घाट के गांव सुरजुआपुर निवासी चालक लवकुश (32) गांव के ही साथी क्लीनर गोलू (25) के साथ ग्वालियर से गिट्टी लादकर बाराबंकी जा रहा था। मंगलवार भोर पहर करीब चार बजे चालक को अचानक झपकी आने से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली के सिरधरपुर गांव के पास तेज रफ्तार डंपर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया।
यूपीडा और पीआरवी ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन परिजन लखनऊ लेकर चले गए। क्षतिग्रस्त डंपर को क्रेन की सहायता से हटवाया गया। कोतवाल राजकुमार ने बताया कि एक डंपर चलते ट्रक से पीछे से टकरा गया था। इसमें चालक और क्लीनर घायल हुए हैं।