फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Dumper drivers beaten on the highway and looted seven and a half thousand rupees and mobile phones

Unnao News: हाईवे पर डंपर चालकों को पीटकर साढ़े सात हजार रुपये व मोबाइल लूटे

Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dumper drivers beaten on the highway and looted seven and a half thousand rupees and mobile phones
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर दो बाइकों व एक स्कूटी पर सवार पांच लुटेरों ने दो डंपर चालकों को पीटकर साढ़े सात हजार रुपये और मोबाइल लूट ले गए। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया तो लुटेरों ने हवाई फायरिंग की। जाजमऊ चौकी के पास एक बाइक छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन को उठाया है।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के रुकनापुर निवासी अरुण कुमार और डीहा के अंकित डंपर चालक हैं। अरुण ने बताया कि दोनों सोमवार रात गिट्टी लादने के लिए सदर कोतवाली के हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास खड़े थे। रात करीब 2:30 बजे दो बाइक व स्कूटी सवार पांच बदमाश आए और मारपीट करने लगे। विरोध करने पर तमंचा कनपटी में लगाकर उससे पांच हजार और अंकित के पास रहे ढाई हजार रुपये, मोबाइल, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा से संंबंधित कागजात लूट ले गए।
विज्ञापन

पीड़ितों की सूचना पर डायल 112 पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया तो तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस को पीछे हटते न देख जाजमऊ चौकी के पास लुटेरे एक बाइक को छोड़कर भाग गए। घटना की सूचना पर रात में सीओ और कोतवाल ने जांच की। हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। पुलिस ने रात में तीन को उठाया है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्नाव पुलिस के साथ कानपुर की एसओजी खुलासे में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed