फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to the death of the cows, there was a stir among the cattle rearers

गोवंशों की मौत से पशुपालकों में हडक़ंप

Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Due to the death of the cows, there was a stir among the cattle rearers
गंजमुरादाबाद। नगर व हैबतपुर में रहने वाले दो लोगों की एक-एक गाय की मौत हो गई। पशुपालकों ने लंपी वायरस के लक्षणों से प्रभावित होने से गोवंशों की मौत की आशंकश जताई। इसके बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। पशु चिकित्सक ने रिपोर्ट आने के बाद ही लंपी वायरस से मौत होने की पुष्टि की बात कही है।
विज्ञापन

सोमवार शाम नगर के शिवकुमार रस्तोगी और हैबतपुर निवासी राजेंद्र कटियार के गोवंशों की मौत हो गई। इससे पहले चकहनुमान में होरी लाल व सिरधरपुर के सुशील की एक-एक गोवंश की मौत हो चुकी है। एक माह पूर्व इन गोवंशियों के बरेली भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट अभी तक नहीं आ सकी है। इससे पशु चिकित्साधिकारी भी संशय में हैं।
विज्ञापन

इनके लक्षणों के दिखते ही पूरे क्षेत्र में गोटपाक्स वैक्सीन का टीकाकरण शुरू किया गया था, जो अब तक 15 हजार गोवंशों को किया जा चुका है। राजकीय पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. राहुल सचान ने बताया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक लंपी वायरस कहना जल्दबाजी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हसनगंज कस्बा मोहान के पकरा निवासी अरविंद कुमार शर्मा की गाय के शरीर में बड़े-बड़े फफोले उभर आए। जिसे देख पशुपालकों में दहशत फैल गई। पशुपालक ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग में दी। पशु चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। लंपी वायरस नहीं है। स्किन की बीमारी है। दवा बता दी गई है। जल्द ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed