फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to slowness of traffic police, vehicles will crawl again for five hours

Unnao News: यातायात पुलिस की सुस्ती से फिर रेंगे पांच घंटे वाहन

Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Due to slowness of traffic police, vehicles will crawl again for five hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनिक। कानपुर लखनऊ हाईवे पर दही चौकी क्षेत्र में मंगलवार रात करीब पांच घंटे वाहन रेंगते रहे। जाम में फंसकर लोग परेशान हो गए। जाम खुलवाने में यातायात पुलिस की सुस्ती हावी रही।
कानपुर लखनऊ हाईवे पर बनी कस्बे में एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बन रहा है। जाम न लगे इसके लिए वहां भारी वाहनों को दही चौकी तिराहे से पुरवा रोड की ओर डायवर्ट किया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 12 बजे एक भारी वाहन पुरवा मोड़ की ओर मुड़ने लगा। इससे एक तरफ का यातायात रुक गया।
विज्ञापन

लंबा वाहन होने के कारण उसके मुड़ने में समय लग गया। इसी बीच कुछ वाहन सवारों ने आड़े तिरछे ढंग से जाम से निकलने का प्रयास किया। जिससे दूसरी ओर के भी वाहन फंस गए। देखते ही देखते जाम तीन किमी क्षेत्र में पहुंच गया। रात अधिक होने से यातायात पुलिस कर्मी भी इधर उधर हो गए। जिससे जाम गहराता चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पांच बजे के करीब एक वाहन हूटर बजाते हुए निकला तो कर्मी हरकत में आए और मौके पर पहुंचकर वाहनों को निकालना शुरू किया। इसके बाद जाम खुलना शुरू हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।
------------

जाम से निजात दिलाने के लिए एसपी ने गदनखेड़ा बाईपास का किया निरीक्षण

उन्नाव। पिछले दो दिनों से गदनखेड़ा बाईपास पर लग रहे जाम के कारण तलाशने एसपी शाम को मौके पर पहुंच गए। उन्होंने टीआई को संस्था से मशीनों को किनारे कराकर रास्ता चौड़ा कराने के निर्देश दिए।
मालूम हो कि इस समय गदनखेड़ा पर पुल का निर्माण चल रहा है। इसमें बड़ी मशीनें लगी हैं। व्यस्ततम बाईपास होने के कारण पिछले दिनों से यहां पर रोजाना जाम लग रहा था। कुछ देर के लिए यातायात रोक देने के दौरान लगा जाम घंटों बाद खुल पा रहा था। बुधवार शाम एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा गदनखेड़ा बाईपास पहुंचे। उन्होंने यहां पर जाम लगने वाले स्थानों का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि गदनखेड़ा बाईपास पर यातायात काफी ज्यादा है। निर्माण में बड़ी मशीनें लगी हैं, जो सड़क का काफी हिस्सा घेरे रहती हैं। काम के दौरान यातायात रोका जाता है तो वाहनों की कतारें लग जाती हैं। इससे जाम लंबा हो जाता है। बताया कि यातायात प्रभारी सुनील सिंह को निर्देश दिए कि वह कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से बात कर उनसे तीन फीट तक सड़क छुड़वाकर रास्ता चौड़ा करने को कहें। इससे काफी हद तक जाम से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed