फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to lawyers' strike, there was no debate in the case of teen's uncle

वकीलों की हड़ताल के चलते किशोरी के चाचा के मामले में नहीं हो पाई बहस

Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Due to lawyers' strike, there was no debate in the case of teen's uncle
उन्नाव। विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी थाने में दर्ज ट्रेन में डकैती के मामले में शुक्रवार को बहस नहीं हो पाई। वकीलों की हड़ताल के चलते एडीजे चतुर्थ ने तिथि बहस 8 जुलाई को तय की है।
विज्ञापन

किशोरी के चाचा के खिलाफ जीआरपी में दर्ज ट्रेन में डकैती मामले में पेशी थी। शुक्रवार को एडीजे चतुर्थ अखिलेश पांडेय के न्यायालय में सरकारी वकील की बहस होनी थी लेकिन एमएसीटी कोर्ट पुरानी तहसील स्थानांतरित किए जाने से नाराज वकीलों ने हड़ताल कर दी। इससे बहस नहीं हो पाई।
विज्ञापन

बता दें कि पिछली पेशी में आरोपी के वकीलों ने जमानत प्रपत्र जिला जज के यहां पेश किए थे। जिसमें जिला जज ने सुनवाई एडीजे चतुर्थ के यहां स्थानांतरित कर दी थी। सरकारी वकील ने न्यायालय से बहस के लिए समय मांगा था। आरोपी के वकील अजेंद्र अवस्थी व महेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते तिथि बढ़ाकर 8 जुलाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed