फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Due to increase in water level of Ganga, dead bodies buried in sand

गंगा का जलस्तर बढ़ने से कटान, बालू में दबे शव बहे

Fri, 13 Dec 2019 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in water level of Ganga, dead bodies buried in sand
परियर (उन्नाव)। गंगा का जलस्तर बढ़ने से मिट्टी कटने से पचास से अधिक शव नजर आने लगे। जंगली जानवरों के शवों को नुकसान पहुंचाते देख ग्रामीणों की सूचना पर एसडीएम भी मौके पर पहुंचे और बालू डलवाकर शवों को बंद कराया।
विज्ञापन

सदर तहसील के परियर घाट पर पूर्व में दफनाए गए पचास से अधिक शव के ऊपर की बालू हटने से वह दिखने लगे। जगंली जानवर शवों को नुकसान पहुंचाने लगे तो ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसडीएम दिनेश कुमार सफीपुर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर सदर विधायक पकंज गुप्ता भी पहुंचे। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि यहां अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शव बालू में दबाए जाते हैं। कुछ दिनों से यहां खनन शुरू हुआ है। दो दिनों से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ने से रेती में कटान हो रहा है। एसडीएम ने बताया कि कटान होने से बालू में दबाए गए शव बाहर आ गए थे। बालू डालकर बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed