{"_id":"7a65c7793882229c98a3736808e247bb","slug":"drizzle-the-weather-pleasant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Mon, 01 Jun 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। बूंदाबांदी से सोमवार को मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मौसम में बदलाव के चलते पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को राहत मिली। शाम ढलने के बाद लोग छतों पर पहुंचकर मौसम का आनंद लेते रहे।
सोमवार सुबह से की आसमान में बादल नजर आ रहे थे। शाम 4 बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी आने से सड़कों से गुजर रहे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो जहां था वहीं पर सड़क किनारे खड़े होकर आंधी रुकने का इंतजार करा रहा। कुछ ही देर में बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधा घंटा तक बूंदाबांदी होती रही। कई ग्रामीण क्षेत्रों में तो ठीकठाक पानी गिर गया। अच्छी बारिश होने से मौसम में भी बदलाव दिखा और कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर झेल रहे लोगों को शीतल हवा के झोंकों ने राहत दी। सोमवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आंधी के चलते बिजली हुई गुल
बूंदाबांदी शुरू होने से पहले तेज आंधी के चलते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब आधे घंटे बाद बूंदाबांदी तो बंद हो गई लेकिन बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। कई जगहों पर फाल्टों के चलते बिजली गुल रही। शाम पांच बजे तक बाबूगंज, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, आईबीपी चौराहा, कसाईन चौराहा, किला, तालिबसराय, कंजी आदि मोहल्लों में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।