{"_id":"636bf081b310506e0422bb45","slug":"drive-against-consumers-who-have-not-paid-bill-unnao-news-knp727470548","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेक्शन लिया पर एक भी बिल नहीं दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेक्शन लिया पर एक भी बिल नहीं दिया
विज्ञापन
उन्नाव। बिजली विभाग बिल भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जल्द अभियान चलाएगा। अभियान के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है जिन्होंने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया। विभाग ऐेसे उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटने की तैयारी शुरू कर दी है।
जनपद की विद्युत वितरण व्यवस्था पांच खंडों के माध्यम से संचालित होती है। विभाग ने शहर, पुरवा, हसनगंज, बांगरमऊ व मगरवारा गोकुलबाबा में कार्यालय खोल रखे हैं। इन पांचों खंडों में ऐसे उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं जिन पर 10 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है।
इन उपभोक्ताओं में घरेलू, कामर्शियल, ट्यूबवेल व औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। यह 1.19 लाख उपभोक्ताओं ने कनेक्शन लेने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इनमें शहर में ही अकेले 8030 बकाएदार हैं। इनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन पांच से 10 साल पुराना भी है।
विज्ञापन
अब तक यह अधिकारियों व अवर अभियंताओं की साठगांठ से बिना बिल चुकाए बिजली का उपभोग करते रहे हैं। अब लखनऊ के उच्चाधिकारियों द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली के कड़े निर्देश देने के बाद स्थानीय अफसरों ने तेजी दिखाई है। बिजली विभाग ने बकाया वसूली के लिए कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया है।
कनेक्शन लेने के पांच से दस साल बाद भी बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं में हसनगंज वितरण खंड की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां 101631 उपभोक्ताओं में 37467 लोग चिह्नित किए गए हैं। पुरवा ग्रामीण में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या 29755 है। शेष
बांगरमऊ व सफीपुर क्षेत्र के बकाएदार हैं। एक्सईएन ओमेंद्र सिंह ने बताया कि बकाएदारों की सूची तैयार करके कनेक्शन काटने के आदेश दे दिए गए हैं। बकाएदारों से स्पष्ट कहा गया है कि बिल जमा कर दें। यदि बिल जमा नहीं किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। बिना बिल जमा किए यदि कनेक्शन दोबारा जोड़ा तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।