उन्नाव। इस बार वेलेंटाइन डे पर सराफा व गिफ्ट सेंटर संचालकों ने खास तैयारियां की हैं। उच्च वर्ग के लोगों के लिए जहां हीरे की अंगूठी व दिल के आकार के पेंडल मौजूद हैं। वहीं, मध्यम व निम्न वर्ग के लिए क्रिस्टल शोपीस व टैडी म्यूजिकल बाजार में उपलब्ध हैं।
शुक्रवार को वेलेंटाइन डे है। इसको देखते हुए कई तरीके के गिफ्ट आइटम बाजार में आ गए हैं। सोने, चांदी के आभूषण उच्च वर्ग की पसंद बने हुए हैं जबकि मध्यम वर्गीय लोग अपनी वेलेंटाइन को देने के लिए क्रिस्टल शोपीस व टैडी म्यूजिकल खरीद रहे हैं। वेलेंटाइन डे पर हीरे की रिंग के अलावा दिल के आकार के पेंडल की भी काफी मांग है। वहीं, युवाओं के रुझान को देखते हुए विश्वेश्वर मार्केट स्थित गिफ्ट सेंटरों में क्रिस्टल शोपीस की नई रेंज उपलब्ध है। यहां हर आय वर्ग के बजट के हिसाब से क्रिस्टल शोपीस मौजूद हैं। वहीं टैडी म्यूजिकल व प्लेन टैडी भी उपलब्ध है। युवा वर्ग आर्चीज कार्डों को भी पसंद कर रहा है।