{"_id":"67534d96bb786929080e5ac8","slug":"dpro-reached-faridpur-nittra-investigation-found-dirt-unnao-news-c-220-1-sknp1003-120193-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फरीदपुर निटर्रा जांच को पहुंचे डीपीआरओ, मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फरीदपुर निटर्रा जांच को पहुंचे डीपीआरओ, मिली गंदगी
Sat, 07 Dec 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
संदलपुर। ब्लाॅक की ग्राम पंचायत फरीदपुर निर्टरा में शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ विकास पटेल जांच को पहुंचे। यहां पर खामियां मिली, जिसे सुधार के निर्देश दिए। वहीं गंदगी मिलने पर सफाई कर्मचारी से जवाब तलब किया है।
फरीदपुर निर्टरा के कुछ ग्रामीणाें ने प्रधानमंत्री आवास में रुपये मांगे जाने, पंचायत सचिवालय नियमित न खुलने, खुली बैठक न बुलाने व विकास कार्यों में गड़बड़ी होने के आरोप लगा जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस मामले में जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। जिस पर शुक्रवार को डीपीआरओ विकास पटेल जांच को पहुंचे। उन्हें पंचायत सचिवालय खुला मिला। यहां पर सचिव जगदीप श्रीवास्तव, पंचायत सहायक कंचन मौजूद मिली। पंचायत सचिवालय में कंप्यूटर आदि सामान मौके पर नहीं मिला।
इस पर पंचायत सहायक कंचन ने बताया कि सोलर पैनल, बैटरी व यूपीएससी चोरी हो गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के शौचालय का निरीक्षण किया। सफाई न देख उन्होंने सफाई कर्मी से फोन बात की। इस पर वह स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। डीपीआरओ ने नराजगी जातते हुए स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश सचिव को दिए। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में इंटर लाकिंग व अन्य कार्यों की तकनीकी जांच कराकर डीएम को रिपोर्ट भेजी जाएगी।