फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   dowry report against 4 people

चार पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
dowry report against 4 people
औरास (उन्नाव)। संदिग्ध हालात में झुलसी महिला के अस्पताल में दम तोड़ने के मामले में मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने ग्राम प्रधान सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना कासिमपुर के हरदलमऊ गांव निवासी वासिद ने बेटी नजमी की शादी छह वर्ष पूर्व औरास थानाक्षेत्र के नियाजअलीखेड़ा निवासी अनशार से की थी। वासिद का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी से मारपीट की जाती थी। इस पर उसे घर बुला लिया था। कुछ दिन बाद दामाद अनशार गांव के प्रधान इमरान को लेकर उसके घर आया।
विज्ञापन

प्रधान के आगे ऐसा न होने की जिम्मेदारी लेने पर उसने बेटी को विदा कर दिया। आरोप है कि 17 जून की रात 10 बजे ग्राम प्रधान इमरान की शह पर दामाद अनशार, देवर इकरार और सास शायरा ने बेटी नजमी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी बेटी को रात में लखनऊ के सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 18 जून की सुबह उसकी मौत हो गई थी। वासिद ने औरास थाने में चारों लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed