फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DNA test will be done of the mother of the deceased and the accused

नर्सिंगहोम में नर्स की मौत का मामला

Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
DNA test will be done of the mother of the deceased and the accused
बांगरमऊ। न्यू जीवन अस्पताल में 30 अप्रैल को नर्स का शव लटका मिलने के मामले में पुलिस मृतका की मां और तीनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए रक्त का नमूना लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के ग्राम टिकाना निवासी 18 वर्षीय युवती ग्राम दुल्लापुरवा में संचालित न्यू जीवन अस्पताल में नर्स थी। 30 अप्रैल को उसका शव अस्पताल के पिछले हिस्से में बने पिलर से लटका मिला था। मृतका की मां ने नर्सिंगहोम संचालक अनिल कुमार, नूर आलम तथा चांद आलम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई थी। परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने उच्चाधिकारियों से शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग उठाई थी। जिलाधिकारी रवींद्र कुमार के निर्देश पर आसीवन पुलिस ने एसडीएम सफीपुर राम सकल मौर्य की देखरेख में मृतका का शव कब्र से बाहर निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम कराया था। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजी थी। रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने मृतका की मां और तीनों आरोपियों का रक्त लेकर डीएनए टेस्ट के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed