फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM summoned the city magistrate for clarification

डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से मांगा जवाब

Mon, 06 Dec 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
DM summoned the city magistrate for clarification
उन्नाव। ग्राम्य विकास मंत्री के प्रोटोकॉल में ड्यूटी लगाने और करने में लापरवाही बरतने पर डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह का जनपद भ्रमण का प्रोटोकॉल जारी हुआ था। प्रोटोकॉल प्रभारी अधिकारी विशिष्ट व्यक्ति/सिटी मजिस्ट्रेट विजेता ने जारी किया। इसमें मंत्री के साथ एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने का नियम है लेकिन सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किए पत्र में किसी मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने का कोई जिक्र नहीं किया। जबकि नीचे प्रतिलिपि एसडीएम हसनगंज व सदर को भेजी थी। इसके चलते नवाबगंज विकासखंड परिसर में मंत्री के कार्यक्रम के दौरान सीओ हसनगंज तो पूरे समय मौजूद रहे लेकिन एसडीएम हसनगंज नहीं पहुंचे।
ग्राम्य विकास मंत्री ने मौके पर मौजूद सीडीओ दिव्यांशु पटेल से इस मामले में खेद भी प्रकट किया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने ड्यूटी न लगाने में सिटी मजिस्ट्रेट और मौके पर न पहुंचने पर एसडीएम हसनगंज की लापरवाही
विज्ञापन

मानी और दोनों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए डीएम को पत्र भेजा। इस मामले में डीएम रवींद्र कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। कहा है कि यदि समय से संतोषजनक जवाब न मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed