फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM-SP inspected the prison

डीएम-एसपी ने किया जेल का निरीक्षण

Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
DM-SP inspected the prison
जिला जेल का निरीक्षण कर मीडिया को जानकारी देते डीएम रवींद्र कुमार। - फोटो : UNNAO
उन्नाव। डीएम और एसपी ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। दोनों अधिकारियों ने जेल के अधिकारी व कर्मियों को बंदियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर निराकरण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर शाम को अचानक जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। डीएम-एसपी को देख जेल गेट पर लगे सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए। जेल अधीक्षक एके सिंह के अलावा अन्य स्टॉफ के लोगों ने दोनों अधिकारियों को जेल का भ्रमण कराया। इस दौरान साफ-सफाई पर डीएम-एसपी संतुष्ट नजर आए। अधिकारियों ने सभी बैरकों का निरीक्षण करने के साथ ही, भोजनालय में बंदियों और कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता परखी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने जेल बंदियों के बिस्तर भी देखे। अस्पताल में मिलने वाली दवाओं का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने बंदियों से उनकी समस्या पूछी और जेल अधीक्षक को शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जेल अधीक्षक ने जेल के पीछे उन्नाव-हरदोई मार्ग पर सड़क पर फेंके जाने वाले कूड़े से दुर्गंध फैलने और बंदियों पर इसका बुरा असर पड़ने की शिकायत कर कूड़ा हटवाने की मांग की। डीएम ने शीघ्र कूड़ा हटवाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed