{"_id":"5e5ab8fa8ebc3ec74830330e","slug":"dm-sees-the-city-s-plight-instructions-for-improvement-unnao-news-knp547789292","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को दिखी शहर की बदहाली, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को दिखी शहर की बदहाली, सुधार के निर्देश
विज्ञापन
शहर के सिविल लाइन स्थित एसपी कार्यालय के बाहर सड़क का निरीक्षण करते डीएम रवींद्र कुमार,एडीएम राक?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। शहर में सड़कों, गंदगी और जल निकासी व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीएम ने शहर की बदहाली पर अफसरों को चेताया। संबंधित विभाग के अधिकारियों को होली से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
डीएम रवींद्र कुमार ने शनिवार दोपहर शहर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौैरान नगर पालिका, जलनिगम व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भी साथ रहे। वह सबसे पहले एसपी कार्यालय से पुलिस लाइन तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता देखी और मानक के अनुसार ही निर्माण कराने के निर्देश दिए। पुलिस कार्यालय के सामने रोड क्रॉस नाली के पत्थर टूटे होने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए नगर पालिका ईओ आरपी श्रीवास्तव को शहर की सभी नाली व नालों के टूटे पत्थर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम बाबूगंज तिराहा पहुंचे और लाल बहादुर शास्त्री पार्क की टूटी दीवार गंदगी पर नाराजगी जताई। उन्होंने पार्क की सफाई व मरम्मत कराने को कहा। नगर पालिका ईओ और सिटी मजिस्ट्रेट को अपनी कार में बैठाकर उन्होंने शहर के बाइपास तिराहा तक गए।
इस दौरान कई स्थानों पर अमृत योजना के तहत भूमिगत पाइप लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क की मरम्मत न कराने पर नाराजगी जताई। जलनिगम के एक्सईएन केके कटियार को निर्देश दिए कि जो भी सड़क खोदी जाए उसकी पाइप लाइन डालने के तुरंत बाद मरम्मत कराएं। नगर पालिका ईओ को अपनी सड़कों की तत्काल मरम्मत शुरू कराने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को भी सड़कें दुरुस्त कराने और कचहरी रोड ओवर ब्रिज की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ रही ईओ व एक्सईएन को निर्देश दिए कि होली से पहले शहर को पूरी तरह साफ-सुथरा और सड़कें दुरुस्त कर लें। इसके बाद गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डीएम ने जगह-जगह कूड़े के ढेर और गंदगी फैली देख नाराजगी जताते हुए ईओ से सवालिया लहजे में पूछा यह क्या है। निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। कूड़ा नियमित उठाया जाए। शहर के प्रमुख स्थानों पर कूड़ा कंटेनर रखवाएं और सफाई कर्मी कूड़े को उसी में एकत्र करें। डीएम ने साफ कहा कि कूड़ा सड़क पर बिखरा नहीं दिखना चाहिए।