फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   DM closed electronic shop without roster closed

बिना रोस्टर के खुली इलेक्ट्रॉनिक दुकान को डीएम ने कराया बंद

Tue, 09 Jun 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
DM closed electronic shop without roster closed
अचलगंज कस्बे में खुली मार्केट का जायजा लेते डीएम रवींद्र कुमार व एसपी विक्रांतवीर। - फोटो : UNNAO
अचलगंज(उन्नाव)। डीएम रवींद्र कुमार व एसपी सोमवार दोपहर अचानक अचलगंज थाने पहुंच गए। वहीं, कस्बे में निर्धारित दिन के अलावा खुली एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बंद कराते हुए लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम व कप्तान थाने पहुंच सीधे दीवान रूम पहुंचे। वहां सैनिटाइजर उपलब्ध होने की जानकारी मांगते हुए उसको देखा। बंदीगृह, कंप्यूटर रूम, मालखाना और बैरक की साफ -सफ ाई का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष डीपी सिंह से लंबित विवेचनाओं, बिना मास्क चालान की जानकारी मांगी। जिस पर 75 विवेचनाओं में 12 व बिना मास्क के तीस लोगों के चालान काट कर 3000 जुर्माना वसूले जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसपी महिला अपराध, एससीएसटी, अपराध व आगंतुक रजिस्टर साथ ले गए। जाते-जाते लंबित विवेचनाओं के निवारण के साथ रोस्टर के मुताबिक दुकानों को खोले जाने के संबंध में कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई के साथ लॉकडाउन का पालन सख्ती के साथ कराने की हिदायत दी। उधर, सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति भी ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। यहां कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। इस मौके पर एडीओ पंचायत शैलेंद्र त्रिपाठी, आशीष मिश्र, चंद्रकांत अवस्थी व राजन शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरवा प्रतिनिधि के अनुसार पुलिस ने बिना मास्क लगाकर बाइक से घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए 14 लोगों के विरुद्ध महामारी एक्ट में चालान करते हुए 1400 रुपये वसूला। एसआई लाखन सिंह व हेड कांस्टेबल प्रेमचंद्र पांडेय ने नगर क्षेत्र में बिना मास्क के घूम रहे लोगों का चालान काटकर उन्हें मास्क भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed