फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Divorce case reached over the phone to a member of Women's Commission

महिला आयोग की सदस्य के सामने पहुंचा फोन पर तलाक का मामला

Thu, 05 Mar 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Divorce case reached over the phone to a member of Women's Commission
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करती राज्य महिला आयोग की सदस्य मन? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्या मनोरमा शुक्ला ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इसमें रहमतनगर शुक्लागंज की एक महिला ने पति पर फोन द्वारा तलाक दिए जाने और ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। सदस्या ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गंगाघाट थाना प्रभारी को कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

गंगाघाट थानाक्षेत्र की एक महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य मनोरमा शुक्ला को शिकायतीपत्र दिया। बताया कि उसकी थानाक्षेत्र के रहमतनगर में ससुराल है। ससुराल पक्ष के लोग उसे आए दिन कम दहेज की बात कहकर प्रताड़ित करते हैं। कुछ दिन पूर्व वह मायके आ गई थी। इसी बीच पति ने फोन पर तलाक देने की बात कही। सदस्य ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत गंगाघाट थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वह मामले में तुरंत कार्रवाई करें। पूरे प्रकरण की उन्हें जानकारी देते रहें।
विज्ञापन

इसके अलावा गंगाघाट के सरैया मरहला की एक महिला ने दहेज की मांग करने का ससुरालीजनों पर आरोप लगाया। विकासखंड बिछिया की एक महिला ने दहेज की मांग के लिए उसे परेशान करने की शिकायत की गई। सदस्य ने महिला थाना को कार्रवाई का आदेश दिया। फतेहपुर चौरासी की एक महिला ने जेठ पर परेशान करने की शिकायत दर्ज कराई। सदस्य ने फतेहपुर चौरासी में तुरंत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। महिला थानाध्यक्ष को निर्देशित करते हुए कहा कि गंभीर धाराओं पर तुरंत गिरफ्तारी होनी चाहिए। एफ आईआर दर्ज करने मेें किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव समेत प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ, प्रभारी महिला थानाध्यक्ष, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी मानवाधिकार, महिला कल्याण अधिकारी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed